logo

न्यू क्लॉथ मार्केट में सुविधाघर की खराब स्थिति से व्यापारी परेशान

झालावाड़| शहर के मुख्य बाजार न्यू क्लॉथ मार्केट में स्थित सार्वजनिक सुविधाघर की दयनीय स्थिति के कारण व्यापारी, ग्राहक और श्रद्धालु परेशान हैं। सुविधाघर में न तो सफाई होती है और न ही धुलाई, जिसके चलते वहां से तेज बदबू फैल रही है। यह क्षेत्र शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं। पास में मंदिर होने से दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द से जल्द इस समस्या पर ध्यान देते हुए नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। - राहुल शर्मा।


Aima media jhalawar

1
345 views