खेल संकुल रोड पर जगह-जगह हो रहे गड्ढे, आवागमन में परेशानी
झालावाड़| शहर में खेल संकुल रोड पर गड्ढे हो रहे हैं। इसके चलते लोगों का इस मार्ग पर चलना भी दूभर हो रहा है। इस मार्ग से कई कॉलोनियों सहित स्कूलों के रास्ते हैं। खेल संकुल में भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी खेलने आते हैं व रोज सुबह शहरवासी घुमने के लिए आते हैं जिससे उनको परेशानी होती है। लेकिन उसके बाद भी इस रोड को सही नहीं करवाया जा रहा है। आस-पास के कॉलोनीवासियों ने इस सड़क को लेकर नगरपालिका में शिकायत की, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। -अंकुश कुमार, झालावाड़। Aima media jhalawar