logo

कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई

कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में मंगलवार को आमजनों की समस्यायें सुनी गईं। अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने की हिदायत भी नगर निगम के अधिकारियों को दी। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया।
#gwalior

24
1149 views