logo

जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में 276 आवेदकों की समस्याएं सुनी गई

जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में 276 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय मुरैना में जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान कुल 276 आवेदकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुना गया। जिनमें किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, नामांकन, सीमांकन, आवास, राशन आदि के आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ जिला पंचायत द्वारा प्राप्त आवेदनों के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

20
769 views