logo

कलेक्टर ने अंबाह मुख्यालय पर जनसुनवाई कर 18 आवेदकों की समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने अंबाह मुख्यालय पर जनसुनवाई कर 18 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं

जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग तहसीलों में जनसुनवाई में उपस्थित रहने का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में मंगलवार, 10 फरवरी को अंबाह मुख्यालय पर कलेक्टर द्वारा बोर्ड परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के पश्चात् जनसुनवाई की गई। इस दौरान कलेक्टर ने अंबाह-पोरसा़ क्षेत्र से आए कुल 18 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए तथा नागरिकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर एसडीएम अंबाह श्री रामनिवास सिकरवार, तहसीलदार पोरसा श्री नवीन भारद्वाज, तहसीलदार अंबाह श्री भारतेन्दु सिद्धार्थ सहित खण्ड स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

37
957 views