logo

सरिया पुलिस की बड़ी सफलता: फरार गांजा खरीददार महिला गिरफ्तार, पहले पकड़े गए तस्करों ने खोला था राज

जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की खरीद–फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में सरिया पुलिस ने एक फरार चल रही गांजा खरीददार महिला को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी 2026 को उड़ीसा से पल्सर मोटर साइकिल क्रमांक CG 11 BG 4857 में गांजा लेकर आ रहे दो आरोपियों
रमा कुमार खांडे
अजय दिवाकर
दोनों निवासी जिला जांजगीर-चांपा
को सरिया थाना के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ा गया था। मामले में अपराध दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया था।
गिरफ्तार तस्करों ने महिला खरीददार का नाम उगला था
जांच के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि सहोद्रा डहरिया, पिता संतोष डहरिया, निवासी अमरताल, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, उनसे उड़ीसा से लाया गया गांजा खरीदकर आगे बिक्री करती थी। घटना के बाद से सहोद्रा डहरिया फरार चल रही थी।
आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम अमरताल, थाना अकलतरा से सहोद्रा डहरिया को पकड़ा। पूछताछ में उसने पहले से गिरफ्तार आरोपी रमाकांत से गांजा खरीदकर बिक्री करने की बात स्वीकार की। महिला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में—
थाना प्रभारी प्रमोद यादव
सउनि सुमन चौहान
प्र0 आर0 सुरेंद्र सिदार
आरक्षक नरेंद्र चंद्रा
महिला आरक्षक प्रीति खड़िया
साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी
कृष्णा डनसेना, दीपक मैत्री
तथा समस्त पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

29
1456 views