logo

नानपारा: महंगाई, बिजली कटौती और अस्पताल अव्यवस्थाओं को लेकर सपाइयों का ज्ञापन

नानपारा (बहराइच)। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नसीबुन निसा ने राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नानपारा अस्पताल में हार्ट डॉक्टर की नियुक्ति, बिजली की अघोषित कटौती पर रोक, महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं को रोजगार और किसानों को फसलों का सही दाम देने की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

0
589 views