logo

इंटरमीडियट की परीक्षार्थियों से भरी ऑटो रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त, 6 छात्रा समेत कुल 8 घायल

नरकटियागंज-लौरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में 08 के घायल होने की खबर है, जिसमें 06 छात्रा बताई गई हैं। घटना जमंगलापुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार टाटा कैरियर कार जिसका नम्बर युपी53डी0457 और टेंपो की सीधी टक्कर हो गई, जिससे इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रही 6 छात्रा समेत एक परिजन और टेंपो चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर घटना सथल से फरार हो गया। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सभी घायल मठिया पंचायत के बताए जा रहे हैं। ठोकर इतनी सशक्त रही कि (ऑटो रिक्शा) टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार छात्रा व अन्य यात्री सड़क पर गिर पड़े। घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया पहुंचाया। सीएचसी लौरिया में चिकित्सक डॉ. सूर्य प्रकाश ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को उपचारार्थ बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों में पहचान मठिया गांव निवासी रामनरेश यादव की 15 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी, पड़री गांव निवासी किशोर यादव की 18 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी, मठिया गांव निवासी मोतीलाल यादव की 18 वर्षीय पुत्री निपु कुमारी, गोनू यादव की 18 वर्षीय पुत्री रश्मि कुमारी, बृति टोला मठिया निवासी कृष्णा साह की 18 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी बताई गई हैं। इसके अतिरिक्त टेंपो (ऑटो रिक्शा) चालक मठिया गांव निवासी किशोर महतो के पुत्र संदीप कुमार तथा परिजन रामनरेश यादव (41 वर्ष) भी गंभीर रुप से घायल हैं। बताया गया कि सभी छात्रा अपने गांव मठिया से टेंपो से हरदिया चौक स्थित नरकटियागंज सेंट्रल पब्लिक स्कूल में इंटर (आर्ट्स) की दूसरी पाली की परीक्षा देने जाने के क्रम में टेंपो में सवार तीन अन्य छात्राओं को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद परिजन के साथ परीक्षा केंद्र भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है

0
0 views