logo

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ और खबर

**धन्यवाद ज्ञापन**

दिनांक 08 फरवरी 2026 को प्रेस क्लब, हजरतगंज, लखनऊ में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के तत्वावधान में **ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड** का सफल गठन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण अवसर पर देश के विभिन्न कोनों से पधारे सम्मानित उलेमा-ए-किराम, हाफ़िज़, कारी, मौलवी, मौलाना, बुद्धिजीवी तथा ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावशाली एवं सफल बनाया।
आप सभी के अमूल्य सहयोग, मार्गदर्शन, उत्साह एवं अटूट विश्वास ने हमें गहन प्रेरणा प्रदान की है। पसमांदा उलेमा एवं समाज के प्रबुद्धजनों का संगठन के प्रति बढ़ता आकर्षण, तथा निरंतर जुड़ने हेतु प्राप्त हो रहे फोन, संदेश एवं समर्थन इस बात के स्पष्ट प्रमाण हैं कि हमारा मिशन सही दिशा में प्रगति कर रहा है।
कुछ लोग अपनी पुरानी आदतन भ्रामक प्रचार या निराधार आरोप-प्रत्यारोप फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, किंतु ऐसे प्रयासों से हमारा संगठन न कभी विचलित हुआ है और न ही भविष्य में होगा। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ पूर्ण प्रतिबद्धता एवं निष्ठा के साथ पसमांदा समाज की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उन्नति के लिए अविचलित रूप से कार्य करता रहेगा।
आप सभी की सक्रिय सहभागिता, सहयोग एवं अटूट समर्थन के लिए हृदय की गहराइयों से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।

**सादर आभार सहित,**
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़

0
35 views