logo

प्रशासन का भरोसा: श्रीमती कल्पना को सौंपा गया विशेष पुलिस अधिकारी फिरोजाबाद का दायित्व

फिरोजाबाद।
जनपद फिरोजाबाद के माननीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित जी एवं पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) श्री रवि शंकर जी द्वारा श्रीमती कल्पना को विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के महत्वपूर्ण दायित्व से सम्मानित किया गया है। यह नियुक्ति उनके प्रति पुलिस प्रशासन द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास और उनकी सामाजिक सक्रियता का प्रमाण मानी जा रही है

इस अवसर पर श्रीमती कल्पना ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा सौंपे गए इस दायित्व को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाने का हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, समाज और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सामाजिक सहयोग बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में वह सक्रिय भूमिका निभाएँगी।

प्रशासन की ओर से उन्हें “विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ), जनपद फिरोजाबाद” का आधिकारिक पहचान पत्र भी प्रदान किया गया है। यह पहचान पत्र 18 दिसंबर 2025 से 17 दिसंबर 2026 तक वैध रहेगा, जिसके अंतर्गत वह अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

श्रीमती कल्पना की इस नियुक्ति से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है। सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी जा रही हैं

0
1076 views