शाहजहांपुर सिधौली खंड में निरीक्षण किया गया
आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को विकास खंड सिंधौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकास खंड परिसर के मुख्य द्वार पर गंदगी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय ब्लॉक कार्यालय, एनआरएलएम, पंचायत, मनरेगा, पशु चिकित्सालय एवं कृषि विभाग के कर्मियों की उपस्थिति का अवलोकन किया गया। फील्ड पर कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति मोबाइल फोन के माध्यम से सत्यापित की गई। इसके अतिरिक्त कार्यालयों में संधारित पत्रावलियों के रख-रखाव सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। परिसर में उपस्थित सभी कर्मचारियों को कार्यालय समय से नियमित रूप से उपस्थित रहने एवं आईडी कार्ड सदैव धारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल, शौचालय एवं सीसीटीवी व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।