logo

शाहजहांपुर तिलहर चीनी मिल में कर्मचारी धरना प्रदर्शन करते हुए

*चीनी मिल में दलित मजदूरों पर अत्याचार का मामला उजागर*

*अधिकारियों पर मारपीट और जाति सूचक गालियां देने का आरोप*

तिलहर (शाहजहांपुर): दि किसान सहकारी चीनी मिल तिलहर में दलित मजदूरों के साथ हुए अत्याचार का मामला सामने आया है। पीड़ित मजदूरों ने थानाअध्यक्ष को शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि मुख्य गन्ना अधिकारी श्री दमिनेश कुमार राय, सुरक्षा अधिकारी हरेन्द्र सिंह, शेयर लिपिक गोविन्द सिंह और तीन अन्य अधिकारियों ने उन्हें पकड़कर जमीन पर लात-घूसों से मारने पीटने लगे। जब आसपास के साथी कर्मचारी बचाने आए तो उन्हें भी जाति सूचक गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दी है कि अगर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा और उनके परिवार को परेशान किया जाएगा। पीड़ितों ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

*ये घटना एक बार की नहीं, कई बार की घटना है*

पीड़ित मजदूरों का आरोप है कि चीनी मिल में दलित मजदूरों के साथ अत्याचार की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी भी सख्त कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों का कहना है कि अगर प्रशासन समय पर कार्रवाई करती, तो शायद ये घटना फिर से न होती।

पीड़ित मजदूरों ने बताया कि उन्हें पिछले कई महीनों से चीनी मिल में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था, लेकिन जब उन्होंने अपनी मांगें रखीं तो उन्हें मारपीट कर निकाल दिया गया। पीड़ितों ने कहा कि वे अपनी मांगों के लिए लड़ते रहेंगे और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

*मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी जनता*

इस मामले में मजदूर संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्

1
0 views