logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झरिया–कतरास इलाके में पानी और प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या: संजीव सिंह


मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, बोले– आज धनबाद दो हिस्सों में बंटा हुआ है

धनबाद नगर निकाय चुनाव में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह भी महापौर पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को उन्होंने बैंक मोड़ धोआ टांड़ स्थित अपने पहले चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में संजीव सिंह ने कहा कि यह उनका पहला चुनावी कार्यालय है और आने वाले दिनों में नगर निगम क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी कार्यालय खोले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वे लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मिल रहे हैं और जनता का भरपूर प्यार व समर्थन मिल रहा है। संजीव सिंह ने कहा कि यदि धनबाद नगर निगम क्षेत्र को देखा जाए तो यह साफ तौर पर दो भागों में बंटा नजर आता है। एक ओर बैंक मोड़ ओवरब्रिज के आसपास का क्षेत्र है,

जबकि दूसरी ओर झरिया और कतरास क्षेत्र। बैंक मोड़ से आगे झरिया-कतरास इलाके में विकास कार्य लगभग न के बराबर हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत है और लोग प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। संजीव सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य पूरे नगर निगम क्षेत्र का समान विकास करना है, न कि किसी एक हिस्से का।

भाजपा में रहकर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव दलगत आधार पर नहीं होता है। फिलहाल उनका पूरा फोकस चुनाव जीतने और जनता की समस्याओं के समाधान पर है।

24
236 views

Comment