logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिले में शिक्षा के नाम पर चल रहा लूटपाट

खबर जिला मुख्यालय सिंगरौली से जहाँ सेंट जोसेफ हायरसेकेंडरी स्कूल बिलौजी वैढन द्वारा खुलेआम अभिभावकों को लूटा जा रहा है आपको बता दें यहां अभी कुछ दिन पूर्व प्री प्राइमरी कक्षाओं के प्रवेश हेतु आवेदन फार्म वितरित किये जा रहे थे और प्रवेश फार्म के शुल्क के रूप में प्रति छात्र 800 रुपये लिए जा रहे थे उस समय निर्धारित सीट के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया गया प्रवेश प्रक्रिया में विधिवत प्रवेशार्थी छात्रों की लिखित और मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया और परीक्षा में चयनित छात्रों की सूची सूचना पटल पर चश्पा की गई किन्तु सिंगरौली के नौनिहालों का दुर्भाग्य है कि चयन सूची में केवल 25 छात्रों को ही जगह मिली जिनके पिता सरकारी नौकरी में हैं या फिर किसी पार्टी के बड़े नेता जी हां ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब कुल 25 सीट ही विद्यालय में है तो क्या सैकड़ो छात्रों को केवल पैसा कमाने के लिए फार्म बांटे गए ?
सवाल 2- जब नर्सरी,LKG, UKG का छात्र प्रवेश परीक्षा देगा मतलब कि उससे पहले से अक्षरज्ञान होना चाहिए, तो जब अभिभावक ही पढ़ायेगा तो इन विद्यालयों का क्या मतलब?
सवाल 3-जब यह पहले से तय है कि इन बड़े विद्यालयों में शासकीय कर्मचारियों, बड़े नेताओं के बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा तो फिर प्रवेश खुला है बता कर सबको फार्म क्यों दिया जाता है?

11
312 views

Comment