logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Safer Internet Day के अवसर पर मैनिट के विद्यार्थियों को साइबर क्राइम & ट्रैफिक रूल्स के संबंध में किया जागरूक


"Safer इंटरनेट-डे" के अवसर पर मैनिट कैम्पस में आज दिनांक 10/02/2026 को सायबर क्राइम एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजन मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार, विशेष अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं डायरेक्टर मैनिट श्री के के शुक्ला के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ l इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, मेनेजमेंट स्टॉफ एवं लगभग 300/350 विद्यार्थी उपस्थित रहेl

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने बढ़ते साइबर अपराध को चिंताजनक एवं पुलिस के लिए आने वाले समय में अत्यधिक चुनौतीपूर्ण बताया, साथ ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा अनुशासित होकर जीवन पथ पर आगे बढ़ने हेतु सारगर्भित मार्गदर्शन दियाl

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा भोपाल शहर की यातायात व्यवस्था, एक्सीडेंट डेथ, ट्रेफिक रूल्स इत्यादि विषयों पर चर्चा करते हुए सभी से ट्रेफिक नियमो का पालन कर अपना जीवन सुरक्षित करने हेतु अपील की l साथ ही ITMS, ई- चालान और नई तकनीक के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गईI

कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त श्री अखिल पटेल ने विद्यार्थियों द्वारा साइबर क्राइम था ट्रैफ़िक के बारे पूछे गए सवालों एवं संदेह का जवाब दियाl साथ ही अति पुलिस उपायुक्त क्राइम श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा साइबर अपराध के प्रकार एवं उनसे बचाव हेतु व्यावहारिक जानकारी दी तथा साइबर क्राइम के बदलते ट्रेंड, IT एक्ट, TRAI, एक्ट, RBI गाइडलाइंस, संचार साथी एप्प इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा कीl

मैनिट संस्थान के डायेक्टर प्रो0 डॉ0 के के शुक्ला द्वारा विद्यार्थियों को सजग और सतर्क रहने हेतु तथा उक्त जागरूकता कार्यक्रम का महत्व बताया गया साथ ही अनुशासित बनकर जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन दियाI

3
48 views

Comment