logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

10वीं पास के लिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती का 21997 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 2 मार्च तक

RRB Group D Vacancy 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों करोड़ों उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आने वाली RRB Upcoming Recruitments 2026 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। साथ ही रेलवे ग्रुप डी नई भर्ती के 22000 पदों पर भी Group D Notification जारी कर दिया गया है। रेलवे ग्रुप ‘डी’ (लेवल-1) के विभिन्न पदों के लिए RRB Group D Vacancy 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन पोर्टल पर 30 जनवरी 2026 को जारी किया गया है।
रेलवे ग्रुप डी नई भर्ती 2026 उन 10वीं पास युवाओं के लिए एक Career बनाने की Golden Opportunity है जो देश के सबसे बड़े नियोक्ता, भारतीय रेलवे का हिस्सा बनना चाहते हैं। वर्ष 2026 के लिए रेलवे ने ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, हेल्पर सहित विभिन्न लेवल-1 के कुल 21997 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है, अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से RRB Group D Level 1 Online Form जमा कर सकते हैं।

Group D Recruitment 2026 में सिलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एग्जाम के साथ ही फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा। RRB Group D CBT परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और सामान्य जागरूकता जैसे विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। RRB Group D Exam Date 2026 की घोषणा से पहले तैयारी शुरू करना सफलता की कुंजी है। इसके अलावा आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन की तारीखें, पद संख्या, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और RRB Group D Apply Online प्रॉसेस सहित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
RRB Group D Vacancy 2026 Form Start Date
रेलवे बोर्ड द्वारा RRB Group D Vacancy 2026 शॉर्ट Notification 27 दिसंबर 2025 को पोर्टल पर जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए Full Notification 30 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। RRB Group D Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू की गई है। वहीं रेलवे ग्रुप डी आवेदन की लास्ट डेट 2 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। CBT परीक्षा की संभावित तिथियां सितम्बर से अक्टूबर 2026 के आसपास Release की जा सकती हैं।
RRB Group D Bharti 2026 Vacancy Details
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB Group D Vacancy 2026 का आयोजन कुल 22000+ रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। जिसमें लेवल-1 के ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, हेल्पर और विभिन्न विभागों के ऐसे ही अन्य पद शामिल हैं। पूर्व में निकली ग्रुप डी भर्ती के लिए देशभर के लगभग 1 करोड़ से अधिक युवाओं द्वारा आवेदन किए गए थे। पद संख्या की विस्तृत जानकारी रेलवे ग्रुप डी नई भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB Group D Vacancy 2026 में सबसे ज्यादा पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 और ट्रैफिक बी पॉइंट्समैन के खाली हैं। रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती कुल 22000 पदों पर होगी, जिसमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 के 11000 और ट्रैफिक बी पॉइंट्समैन के 5000 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा असिस्टेंट (सिग्नल एंड टेलीकॉम) के 1500, असिस्टेंट (कैरिज एंड वैगन) के 1000, असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिक) के 500, असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिक) के 200, असिस्टेंट (ब्रिज) के 600, असिस्टेंट (ट्रेक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) के 600, असिस्टेंट (परमानेंट वे) के 300, असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) के 600 और असिस्टेंट (ट्रेन लाइटिंग & एयर कंडीशनिंग) के 500 पद शामिल है।

Assistant (Signal & Telecom): 1500
Assistant (Carriage & Wagon): 1000
Assistant Operation (Electric): 500
Assistant Loco Shed (Electric): 200
Assistant (Bridge): 600
Assistant (Traction Distribution): 600
Assistant (Permanent Way): 300
Assistant (Track Machine): 597
Assistant (Train Lighting & Air Conditioning): 500
Track Maintainer Grade-4: 11000
Assistant Traffic B Pointsman: 5000
Total: 21997

12
75 views

Comment