PMGSY सड़क खोदकर बिना अनुमति पुलिया निर्माण, पंचायत पर नियमों के अनदेखी का आरोप
उमरिया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) अंतर्गत निर्मित सड़क को ग्राम पंचायत ममान में बिना सक्षम हनुमत के खोदकर पुलिया निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है आप है कि यह कर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा कराया गया है जबकि इसकी ना तो PMGSY विभाग से अनुमति ली गई और न किसी प्रकार की तकनीकी स्वीकृत सार्वजनिक की गई है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार PMGSY सड़क केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत बनाई जाती है जिसमें बिना विभागीय अनुमति किसी भी प्रकार का परिवर्तन, खुदाई या निर्माण दिशानिर्देशों के विरुद्ध है। इसके बावजूद सड़क को क्षतिग्रस्तकर पुलिया का निर्माण कर दिया गया, जिससे सड़क की गुणवत्ता मजबूती एवं आयु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार PMGSY सड़क पर बिना अनुमति किया गया है कोई भी कार्य योजना की नियमों एवं पंचायत राज नियम अधिनियम का उल्लंघन माना जाता है जिस पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई का प्रावधान है मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं PMGSY विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस संबंध में जब पंचायत की जिम्मेदार पक्ष से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया तो कोई आधिकारिक जवाब प्राप्त नहीं हो सका।