logo

100 बेड के नए उप जिला अस्पताल के भवन निर्माण का कार्यादेश जारी, 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य

ऊर्जा मंत्री नागर के प्रयासों से सांगोद क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

Aima
राजकुमार कुशवाहा
सांगोद ब्लॉक सवांददाता ।

​सांगोद,10फरवरी
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रयासों से सांगोद में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा सांगोद में 100 बेड के काशीपुरी नवीन उप जिला अस्पताल भवन निर्माण के लिए कार्यादेश जारी कर दिया गया है। इस भव्य अस्पताल भवन के निर्माण पर तकरीबन 22.43 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसमें 100 बेड की क्षमता के साथ अन्य चिकित्सा सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसमें आंतरिक विद्युतीकरण का कार्य भी शामिल है। ​इस अस्पताल का निर्माण कार्य 2028 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

​ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि इस परियोजना से सांगोद और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के समीप ही उपलब्ध हो सकेंगी। विभाग को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग के मानकों और उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

*तीन मंजिला होगी इमारत*
उपजिला चिकित्सालय काशीपुरी सांगोद में भूतल के अलावा दो मंजिलें बनाई जाएगी। जिन पर चिकित्सा से संबंधित विभिन्न ब्लॉक तैयार होंगे। यहां भूतल पर ओपीडी ब्लॉक, इमरजेंसी ब्लॉक, आईएनसी, पीएनसी वार्ड, लेबर जॉन बनेंगे। वहीं प्रथम तल पर ओपीडी ब्लॉक, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू जॉन, रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट, ब्लड बैंक होंगे। द्वितीय तल पर अस्पताल के प्रशासनिक कार्य सम्पन्न होंगे।

32
1139 views