logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्या आप जागरूक नागरिक हैं? 'मिलेनियम सिटी’ धनबाद में विकास की रफ्तार पर सवाल, पार्षद चुनाव से पहले जागरूक मतदान की अपील


नमस्कार,

मेरा नाम पंकज है और मैं झारखंड राज्य के धनबाद (वार्ड 40) में रहता हूं। धनबाद को भले ही ‘मिलेनियम सिटी’ कहा जाता हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।

स्थानीय स्तर पर अब भी कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। न तो समुचित ड्रेनेज और सीवरेज व्यवस्था है, न रिंग रोड का कार्य पूरा हुआ है, न गया पुल और अंडरपास जैसी योजनाएं धरातल पर पूरी तरह साकार हो सकी हैं। इसके अलावा भी कई क्षेत्रीय समस्याएं हैं, जिनसे आम नागरिक रोज जूझ रहे हैं।

पार्षद चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में जरूरत है कि मतदाता जागरूक होकर सही, समझदार, कर्मठ और जिम्मेदार उम्मीदवार का चयन करें — जो जनता की समस्याओं को समझे और समाधान की दिशा में ठोस कार्य करे।

जनप्रतिनिधि वही चुना जाए जो जनता की आवाज बने और विकास को प्राथमिकता दे।

0
81 views

Comment