
*वारसी इण्टर कॉलेज काजीपुर वार्षिकोत्सव में जिला पंचायत सदस्य वार्ड न . 12 से उम्मीदवार कादिर नम्बरदार ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह*
*वारसी इण्टर कॉलेज काजीपुर वार्षिकोत्सव में जिला पंचायत सदस्य वार्ड न . 12 से उम्मीदवार कादिर नम्बरदार ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह*
विकास खंड सिराथू के काजीपुर स्थित वारसी इण्टर कॉलेज में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्या वार्ड नंबर 12 से उम्मीदवार कादिर नम्बरदार ने भागीदारी किया। इस दौरान बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर कादिर नम्बरदार ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। और कादिर नम्बरदार ने अपनी ओर से एक बाइसाइकिल वारसी इण्टर कॉलेज को भेंट किया ये साइकिल उस विद्यार्थी को दिया जाए गा जो 10वी की बोर्ड परीक्षा में स्कूल की ओर से टॉप करे गा और इस दौरान कादिर नम्बरदार जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के अन्दर छिपी प्रतिभाओ में निखार आता है। क्यो कि किताबी ज्ञान के साथ साथ बच्चों में समाजिक ज्ञान का होना आवश्यक है। जिसके माध्यम बच्चों में चतुर्मुखी विकास के साथ आत्मविश्वास पैदा होता है। इससे पहले बच्चों ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर देश भक्ति व अन्य सामाजिक गतिविधियों पर आधारित प्रेरणा दिया। बच्चों की प्रतिभा देख मुख्य अतिथि ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करते हैं। इस एडवोकेट शाहबाज खान ,किफायत उल्लाह, राम किशन पहलवान ,शाकिरलाला ,तुलसी मौर्य जाकिरलाला ,साहिल नम्बरदार,इमाम उल्ला, अफसर उल्ला, कमर उल्ला, साफी उल्ला ,आरिफ शेख कादिर शेख, और सादिक शेख भारी संख्या में अभिभावक और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।