
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026 का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026 का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।
रामगढ़ : आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज के द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर DEC एवं Albendazole दवा का सेवन कराते हुए सदर अस्पताल रामगढ़ के ओपीडी प्रतीक्षालय कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर उपायुक्त ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाइयां खाते हुए आम जनों से भी फाइलेरिया को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से दवाइयां लेने की अपील की।
उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिले में 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया उन्मूलन हेतु दवा वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले की कुल लक्षित जनसंख्या 10,53,034 को फाइलेरिया रोधी दवा (DEC एवं Albendazole) का सेवन कराया जाएगा। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे दवा का सेवन खाली पेट न करें एवं गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति तथा दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को दवा न दी जाए। उन्होंने बताया कि DEC एवं Albendazole दवाओं के सेवन से फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचाव एवं रोकथाम संभव है।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर अभियान की निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु Rapid Response Team का गठन किया गया है। जिले में कुल 1156 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर दवा वितरण किया जाएगा। दिनांक 11 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दवा का सेवन कराया जाएगा।
कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी सामुदायिक केंद्रों द्वारा लगभग 130 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ० नवल कुमार, उपाधिक्षक सदर अस्पताल डॉ० हरेन्दचन्द्र महतो, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डॉ० स्वराज, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ० तुलिका रानी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० उदय श्रीवास्तव, श्री विनय कुमार राज्य सलाहकार, मो० शाहबाज राज्य सलाहकार आपूर्ती एवं प्रबंधन, प्रदीप कुमार सिंह DPM Ramgarh, रश्मी आंनद DDM, आरिफ हैदर DPC, डॉ० पल्लवी कौशल Consultant Fluorosis, जिला भी०बी०डी० सलाहकार संजना कुमारी, अरविन्द कुमार लिपिक सिविल सर्जन कार्यालय, रवि कांत रवि लिपिक, रामगढ, मो० मिन्हाज अंसारी. जिलांर्गत Piramal Foundation Ramgarh से रितेश कुमार एवं मिथुन भण्डारी, उपस्थित हुए।