logo

AIBE XXI 2026 Registration: ऑल इंडिया बार एग्जाम रजिस्ट्रेशन allindiabarexamination.com पर 11 फरवरी से शुरू, यहां है कंप्लीट शेड्यूल और Direct Link

AIBE XXI 2026: Registration from February 11, exam on June, BCI: ऑल इंडिया बार एग्जाम XXI 2026 का शेड्यूल जारी, allindiabarexamination.com पर रजिस्ट्रेशन 11 फरवरी से शुरू, परीक्षा 7 जून को। जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, परीक्षा पैटर्न।

AIBE XXI Registration 2026, All India Bar Examination Latest News in Hindi: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) XXI का टेंटेटिव शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस नोटिस के अनुसार, AIBE XXI के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा।
ऑल इंडिया बार एग्जाम पास करना उन सभी कानून स्नातकों के लिए अनिवार्य है, जो भारत में वकालत करना चाहते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को अभ्यास प्रमाणपत्र (सीओपी) दिया जाता है, जिससे वे देश की विभिन्न अदालतों और कानूनी मंचों पर प्रैक्टिस कर सकते हैं।

AIBE क्या है और क्यों है जरूरी?

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) का आयोजन बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नए अधिवक्ताओं की कानूनी समझ, व्यावसायिक कौशल और प्रोफेशनल एथिक्स का आकलन करना है। जो उम्मीदवार LL.B. कोर्स पूरा कर चुके हैं और किसी राज्य बार काउंसिल में एनरोल्ड हैं, उन्हें वकालत शुरू करने से पहले AIBE पास करना अनिवार्य होता है।

AIBE XXI 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
गतिविधि तारीख
AIBE XXI रजिस्ट्रेशन शुरू 11 फरवरी 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 मई 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 3 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी 22 मई 2026
AIBE XXI परीक्षा तिथि 7 जून 2026
AIBE XXI 2026: आवेदन प्रक्रिया
AIBE XXI की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।

स्टेप 2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 3. आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।

स्टेप 4. कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 5. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स अच्छे से जांच लें

उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI जैसे माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

AIBE XXI परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
परीक्षा मोड: ऑफलाइन (पेन एंड पेपर)

प्रश्न प्रकार: मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन (MCQs)

परीक्षा प्रकार: ओपन बुक एग्जाम

भाषा: कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध

AIBE XXI: मुख्य विषय

संवैधानिक कानून

आपराधिक कानून

सिविल प्रक्रिया संहिता

प्रोफेशनल एथिक्स

फैमिली लॉ

कॉन्ट्रैक्ट लॉ

प्रॉपर्टी लॉ

AIBE XXI से जुड़ी कुछ अहम बातें
परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स लाने होंगे क्योंकि परीक्षा का उद्देश्य केवल बुनियादी कानूनी ज्ञान की जांच करना है। एआईबीई क्लियर करने के बाद ही सर्टिफिकेट ऑफ प्रेक्टिस जारी किया जाता है

AIBE XXI 2026: ऑफिशियल वेबसाइट
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स चेक करते रहें:

barcouncilofindia.org

allindiabarexamination.com

AIBE XXI 2026 FAQs: एआईबीई के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवाल
Q1. AIBE XXI के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा?

A. AIBE XXI के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 फरवरी 2026 से शुरू होगा।

Q2. AIBE XXI परीक्षा कब होगी?

A. परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा।

Q3. क्या AIBE पास करना जरूरी है?

A. हां, भारत में वकालत करने के लिए AIBE पास करना अनिवार्य है।

Q4. क्या AIBE में रैंक मिलती है?

A. नहीं, AIBE एक Pass/Fail परीक्षा है, इसमें कोई रैंक नहीं होती।

Q5. क्या AIBE ओपन बुक एग्जाम है?

A. हां, AIBE एक Open Book Examination है।

Q6. एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

A. AIBE XXI के एडमिट कार्ड 22 मई 2026 से जारी किए जाएंगे।

AIBE XXI 2026 उन सभी लॉ ग्रेजुएट्स के लिए एक अहम परीक्षा है जो वकालत के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। समय पर रजिस्ट्रेशन करें, ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर नजर रखें और परीक्षा की अच्छी तैयारी करें।

AIBE XXI 2026 Registration Notification

AIBE XXI 2026 Registration Direct Link

1
0 views