logo

ईडी ने धनशोधन मामले में अनिल अंबानी, उनकी पत्नी टीना अंबानी को फिर तलब किया

नयी दिल्ली: 10 फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले में ‘रिलायंस ग्रुप’ के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को नया समन जारी कर पूछताछ के लिए अगले सप्ताह उसके समक्ष पेश होने को कहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी को सोमवार को यहां संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं।

0
156 views