दिल्ली के वसंत कुंज में फंदे से लटका मिला प्रापर्टी डीलर का शव
नयी दिल्ली: 10 फरवरी (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 49 वर्षीय एक प्रॉपर्टी डीलर का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना की जानकारी सोमवार शाम मिली।