logo

सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए दिल्ली सरकार प्रतिबद्धः रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली: 10 फरवरी (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को मानसरोवर गार्डन स्थित एक सर्वोदय विद्यालय में नए स्कूल भवन खंड का उद्घाटन किया और कहा कि उनकी सरकार स्कूलों में बुनियादी ढांचे और सीखने की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने मंगलवार को मानसरोवर में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) प्रयोगशाला और दिलशाद गार्डन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का भी उद्घाटन किया।

2
78 views