logo

मोटरसाइकिल सवार की मौत के बाद पीडब्ल्यूडी ने व्यापक सुरक्षा जांच के आदेश दिए

नयी दिल्ली: 10 फरवरी (भाषा) दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जनकपुरी में खोदे गए एक गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत के बाद लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाईओवर, भूमिगत पैदल पार पथ, सड़क किनारे की नालियों और सड़क किनारे की लाइट की जांच के लिए नए निर्देश जारी किए हैं।

आदेश में कहा गया है कि सड़क की खुदाई और निर्माण के सभी मौजूदा और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के स्थल दिन व रात के दौरान हर समय ठीक से बैरिकेड लगाकर सुरक्षित किए जाने चाहिए।

0
0 views