खत्म हो चुकी बैटरी का मतलब उसकी उपयोगिता समाप्त होना नहीं : संरा अधिकारी
नयी दिल्ली: 10 फरवरी (भाषा) संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा है कि ‘थर्मल रनवे (अधिक गर्म हो जाने)’ के जोखिम के चलते ‘सेकंड-लाइफ एलएफपी (लिथियम फेरो फॉस्फेट)’ बैटरियों के लिए सुरक्षा प्राथमिक चुनौती है, लेकिन आवश्यक नैदानिक जांच, उचित स्क्रीनिंग और निगरानी से पर्यावरणीय जोखिम को कम करते हुए इनका जीवनकाल सात से दस वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।