logo

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती मनाई: किसान और गरीब की आवाज थे पायलट- गिर्राज गुर्जर

राकेश अग्रवाल संवाददाता
सवाई माधोपुर। जिला अध्यक्ष व विधायक इंदिरा मीणा के निर्देशानुसार मंगलवार को सिविल लाइन स्थित पर्यावरण विभाग कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रख्यात किसान नेता एवं पर्यावरणविद स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी अमन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि
नीति निर्धारण की कुर्सियों तक पहुंचें गरीब के बच्चे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट देश के सच्चे किसान नेता थे, जो संसद के सर्वोच्च सदन में सदैव किसानों की आवाज बुलंद करते थे। उन्होंने पायलट साहब के विजन को याद करते हुए कहा, "उनका एक ही नारा था कि जब तक गरीब और मजदूर के बच्चे पढ़-लिखकर उन कुर्सियों पर नहीं बैठेंगे जहां देश की नीतियों का निर्धारण होता है, तब तक देश का वास्तविक विकास संभव नहीं है।"
जन-जन के लाडले थे पायलट
पूर्व संगठन महासचिव हरिओम शर्मा ने कहा कि राजेश पायलट जन-जन के लाडले और गांव-गरीब के पक्के हितैषी थे। वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल वर्धमान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजेश पायलट की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती, क्योंकि उन्होंने समूचे राजस्थान के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई थी।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मंगल, पूर्व उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा, पूर्व जिला सचिव बृजमोहन सिसोदिया, रामजीलाल गुर्जर, पार्षद राधेश्याम फागणा, दिनेश गुर्जर, बुद्धि प्रकाश, रईस अहमद, सुरेंद्र नाटाणी और चतुर्भुज लोहार ,पार्षद व प्रदेश महासचिव (कांग्रेस पर्यावरण विभाग) संजय गौतम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0
0 views