logo

उत्तर प्रदेश महराजगंज,नौतनवां थाना क्षेत्र में डुडी नदी के पुल के पास मिल ज्वेलरी व्यापारी का शव

उत्तर प्रदेश महराजगंज,नौतनवां थाना क्षेत्र में डुडी नदी पुल के पास मिल ज्वेलरी व्यापारी का शव

सड़क किनारे गिरी बाइक से 30 मीटर दूर मिला शव,हल्की खरोंचों ने बढ़ाया संदेह,CCTV जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और रहस्यमय घटना सामने आई है अड्डा बाजार स्थित डुडी नदी पुल के पास निर्माणाधीन शिखर फूड्स के सामने एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया मृतक की पहचान अजय वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा के रूप में हुई है सूचना मिलते ही नौतनवां थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव और क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया,जिसने साक्ष्य संकलन कर प्रारंभिक जांच कीआवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके
अजय वर्मा ग्राम बेलभर,अड्डा बाजार में अपना निजी मकान बनवाकर रहना शुरू किए थे। परिजनों के अनुसार,उनकी चकदह खास बाजार में ज्वेलरी की दुकान है परिजनों ने बताया कि बीती रात करीब 9:30 बजे अजय वर्मा अपने ससुराल बेलभर,अड्डा बाजार में भोजन करने के बाद अपने निजी मकान के लिए निकले थे उनका घर ससुराल से मात्र करीब 400 मीटर की दूरी पर था,लेकिन आज सुबह उनका शव डुडी नदी पुल के पास बरामद हुआ। घटनास्थल पर सड़क किनारे मृतक की पल्सर बाइक गिरी हुई मिली,जबकि शव बाइक से लगभग 30 मीटर दूर पड़ा था। बाइक पर केवल हल्की-फुल्की खरोंचें पाई गईं,जिससे किसी बड़े सड़क हादसे की संभावना कमजोर प्रतीत हो रही है यही तथ्य पूरे मामले को और अधिक संदिग्ध और गंभीर बना रहे हैंपरिजनों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की है वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है,आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है,और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।यह घटना पूरे क्षेत्र में दहशत और चिंता का विषय बनी हुई है,जबकि हर कोई इस रहस्यमय मौत के पीछे की सच्चाई जानने की प्रतीक्षा कर रहा है

2
510 views