logo

वाशिम के ब्रम्हा गांव में शराबबंदी पर ऐतिहासिक फैसला, महिलाओं की निर्णायक जीत

वाशिम के ब्रम्हा गांव में शराबबंदी पर ऐतिहासिक फैसला, महिलाओं की निर्णायक जीत
समाचार:
महाराष्ट्र के वाशिम जिले के ब्रम्हा गांव में शराबबंदी को लेकर सोमवार को कराए गए मतदान में ग्रामीणों ने ऐतिहासिक निर्णय लिया। वाइन बार की अनुज्ञप्ति बंद की जाए या नहीं—इस सवाल पर हुई वोटिंग में महिलाओं ने निर्णायक भूमिका निभाई। शराबबंदी के समर्थन में कुल 523 वोट पड़े, जबकि शराब बिक्री के पक्ष में केवल 14 वोट मिले। मतदान के दौरान 16 वोट अवैध घोषित किए गए। भारी बहुमत से आए इस फैसले के बाद गांव को शराबमुक्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

0
3151 views