logo

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ऊधम सिंह नगर नें कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी को अपनी मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन।

ऊधम सिंह नगर:-काशीपुर के ब्लॉक परिसर में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी एक कार्यक्रम में पहुँचे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद ऊधम सिंह नगर के पदाधिकारियों द्वारा 18 सूत्रीय मांगे पूरी करवाने के लिए ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन के माध्यम से उनकी पुरानी माँग 10,16,26 का लाभ दिया जाए व वेतन संबंधित, पदोन्नति व पेंशन की माँग की गयी।मांग करने वालों में रा. कर्मचारी संयुक्त परिषद ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला मंत्री सचिन कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग ऊधम सिंह नगर की जिलाध्यक्ष जानकी कश्यप व जिला मंत्री शुचि शर्मा व परियोजना की समस्त सुपरवाइजर उपस्थित रही।वहीं कृषि विभाग से शुभम शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष,अनिल अरोरा जिलाअध्यक्ष,नरेंद्र मेहता उपाध्यक्ष,ओमपाल सिंह, अखिलेश चंद्रा, शकील अहमद,मुनेश कुमार, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

33
5365 views