logo

मौत को दावत देता हाईटेंशन तार: तालबड़िया में घरों के ऊपर 5–6 फीट की ऊँचाई पर गुजर रहा 11 हजार वोल्ट लाइन

साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड अंतर्गत तालबड़िया गांव में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जामा मस्जिद के नज़दीक नज्रुल अंसारी के घर के पास 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार जमीन से महज़ 5–6 फीट की ऊँचाई पर गुजर रहा है, जो सीधे तौर पर लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका है।

इस खतरनाक लाइन के आसपास कई घर बसे हुए हैं। बच्चे खेलते हैं, महिलाएं रोज़मर्रा के काम करती हैं और लोग छतों पर आते-जाते रहते हैं। हल्की सी चूक या तार के टूटने की स्थिति में जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों में डर का माहौल है और सभी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस जानलेवा तार को तुरंत ऊँचाई पर शिफ्ट किया जाए या सुरक्षा मानकों के अनुसार ठीक किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।

29
7638 views