logo

एम. राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इंडिया द्वारा रज्जब अली शाह के सम्मान में भव्य समारोह

ललितपुर। एम. राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इंडिया द्वारा रज्जब अली शाह को जिला अध्यक्ष, ललितपुर नियुक्त किए जाने पर उनके सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान रज्जब अली शाह को माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रज्जब अली शाह की नियुक्ति संगठन के लिए एक मजबूत निर्णय है और उनके अनुभव व समाजसेवा की भावना से शाह समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

अपने संबोधन में रज्जब अली शाह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के लिए कार्य करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया और सभी ने एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

0
0 views