logo

एपस्टीन फाइल्स विवाद के बीच ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर की कुर्सी खतरे में..



एपस्टीन फाइल्स विवाद के बाद ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा भूचाल देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है और उनकी कुर्सी गिरने की अटकलें तेज हो गई हैं।
इसी बीच चर्चा है कि यदि स्टारमर को पद छोड़ना पड़ा, तो शबाना महमूद ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री बन सकती हैं।
अगर ऐसा होता है तो शबाना महमूद यूके की पहली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री बनेंगी, जो ब्रिटिश राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ होगा।
शबाना महमूद पेशे से वकील और वरिष्ठ राजनेता हैं। वर्ष 2025 में उन्हें गृह मंत्रालय में शामिल किया गया था और फिलहाल वे यूके की बॉर्डर सिक्योरिटी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
ब्रिटेन में जारी इस राजनीतिक संकट पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।
📌 अधिक अपडेट के लिए जुड़े रहें — AIMA MEDIA NEWS

0
0 views