logo

Uk: एसडीएम की तैनाती के लिए धरने पर बैठे विधायक, आयुक्त और डीएम ने शीघ्र तैनाती का दिया आश्वासन



विस्तार
हल्द्वानी शहर में एसडीएम की तैनाती न होने से प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए सोमवार को कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद रवि जोशी ने स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक और पार्षद का कहना था कि शासन ने पिछले दिनों एसडीएम राहुल शाह का यहां से तबादला कर दिया। उसके बाद से यहां किसी उपजिलाधिकारी को तैनाती नहीं मिली है। इसके चलते एसडीएम कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई नहीं हो रही है। धारा 143 और 229-बी से जुड़े मामलों के साथ-साथ विवाह पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।


विधायक ने कुमाऊं आयुक्त और जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत कर शीघ्र नए एसडीएम की तैनाती की मांग की। दोनों अधिकारियों ने जल्द ही एसडीएम की तैनाती कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया।

एसडीएम की तैनाती न होने से हल्द्वानी में प्रशासनिक व न्यायिक कार्य प्रभावित होने पर विधायक ने जल्द नियुक्ति की मांग की।

10
240 views