logo

टक टक गैंग मुंबई में फिर से हुआ सक्रिय।

टक टक गैंग शहर में फिर से सक्रिय हो गया है और एक घटना सामने आई है कि चोरों ने एक वरिष्ठ नागरिक की कार से एक महंगा मोबाइल फोन चुरा लिया है, जिन्होंने मलाड इलाके में एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए कार रोकी थी। इस मामले में 62 वर्षीय संगीत कार अजय इकबाल कृष्ण बाली ने बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार को अजय बाली अपनी कार से ओशिवरा से मलाड जा रहे थे।जब भगतसिंह नगर नंबर एक ट्रैफिक सिग्नल के पास उनकी कार के पीछे से एक एम्बुलेंस आई तो उन्होंने उसे रास्ता देने के लिए गाड़ी रोकी।इसघ समय एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार की खिड़की पर जोर से टक टक किया। जैसे ही कार चालक ने शीशा नीचे किया दूसरी ओर से एक अन्य व्यक्ति ने गाड़ी आगे बढ़ाने की बात कहते हुए थपकी देकर बातों में उलझाना शुरू किया।

9
632 views