logo

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रामगढ़ पचवारा (लालसोट)
रामगढ़ पचवारा उपखंड मुख्यालय स्थित
आदित्य महाविद्यालय परिसर में सोमवार को पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर सहित कस्बे के सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण व देखभाल का संकल्प लिया गया। समाजसेवी अमित शर्मा ने कहा कि पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता लाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है और जनभागीदारी से ही सुरक्षित व सशक्त समाज का निर्माण संभव है। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

6
339 views