प्लास्टिक के बताए दुष्प्रभाव
रामगढ़ पचवारा (लालसोट)
नापा का वास गांव के राजकीय उच्च
प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को प्लास्टिक से पर्यावरण रक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग बनाना रहा। मुख्य वक्ता एडवोकेट अमित शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक आज पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। इसके अंधाधुंध उपयोग से भूमि, जल और जीव-जंतुओं पर गंभीर असर पड़ रहा है। यदि समय रहते इसके उपयोग पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने प्लास्टिक के विकल्प अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक एवं हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड, रामगढ़ पचवारा के सचिव नवीन शर्मा सुकार, सहसचिव राजेश कुमार शर्मा, स्काउट प्रशिक्षक रामप्रकाश जिंजवाडिया, स्टोर प्रभारी ज्ञानचंद मीना सहित शिक्षकों ने अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।