logo

विधायक ने किया शिलान्यास 3.90 करोड़ की लागत से बनेंगी क्षेत्र में सड़कें

लालसोट

ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से विधायक रामबिलास मीना ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 3 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की आधारशिला होती है। इनके निर्माण से आवागमन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

विधायक ने छावा गांव में मंडावरी से छावा रामसर, बिहारीपुरा में सुखचैनपुरा वाया रामपुरा, खटवा में यज्ञशाला तक, रायपुरा मोड़ पर स्टेट हाइवे से बाड़ा बाढ़ वाया रायपुरा तथा बिलौणा कलां में
श्यामपुरा खुर्द वाया बालाजी तक सड़क निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी और शिलान्यास पट्टिकाओं का अनावरण किया। खटवा गांव में उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सहमति से निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित सड़कों के निर्माण पर विधायक का स्वागत करते हुए आभार जताया। सहायक अभियंता राजकुमार मीना ने बताया कि सभी सड़कें गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनाई जाएंगी। कार्यक्रमों में जिला परिषद सदस्य रामप्रसाद बगड़ी, सोनू बिनोरी, सतपाल मीना, डॉ. शंभूलाल कुई वाला, मंडल अध्यक्ष रामसिंह मीना, अनिल बुर्जा, रुपसिंह, सरपंच रामप्रकाश सैनी, सरपंच वंदना सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

0
351 views