logo

आरवी और वर्णिका बनीं जिले की श्रेष्ठ गाइड

लालसोट
शहर की दो बेटियों आरवी चतुर्वेदी और वर्णिका मरमिट का जिले की श्रेष्ठ गाइड के रूप में चयन हुआ है। दोनों को राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागडे द्वारा राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सीओ स्काउट प्रदीप सिंह एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संघ के सचिव श्रीकांत शर्मा ने बताया कि अपेल एकेडमी की छात्रा आरवी चतुर्वेदी पुत्री पूर्व सभापति पिंकी चतुर्वेदी व सोनू बिनोरी तथा वर्णिका मरमिट पुत्री इंजीनियर सुभाष मरमिट को जिले भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है।

सोमवार को सीबीईओ कार्यालय में सीबीईओ सत्यनारायण मीना ने दोनों छात्राओं का अभिनंदन किया। इस उपलब्धि पर पूर्व संयुक्त निदेशक गोविंद नारायण माली, निदेशक राकेश सेडूलाई सहित अन्य पदाधिकारियों ने यूनिट लीडर ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन की सराहना की। रामकेश सैनी, गौरव गोयल, महेंद्र साहू और विकास गौतम ने भी खुशी जताई।

0
0 views