logo

मंडावरी के अजय मीना प्रदेश महासचिव मनोनीत

लालसोट
एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी में अजय मीना पुत्र रामावतार मीना निवासी तिबारा ढाणी को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ का आभार व्यक्त किया है। अजय ने बताया कि दौसा सांसद मुरारीलाल मीना एवं पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना के मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्य सहित संगठन के दायित्व को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और छात्र हित में समर्पित करने का संकल्प लिया है।

0
47 views