logo

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चौरागढ़ पंचमढ़ी मठ पहुंचकर श्री श्री 1008 नारायण दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चौरागढ़ पहुंचकर श्री श्री 1008 नारायण दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद
चौरागढ़ / पचमढ़ी —
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पवित्र तीर्थ स्थल चौरागढ़ (पचमढ़ी मठ) पहुंचकर श्री श्री 1008 नारायण दास जी महाराज से सान्निध्य भेंट की एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कमलनाथ ने महाराज श्री से आत्मिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। महाराज श्री ने उन्हें आशीर्वचन प्रदान करते हुए धर्म, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
चौरागढ़ में कमलनाथ के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं एवं अनुयायियों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अनेक गणमान्यजन एवं स्थानीय श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

0
0 views