logo

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सोमनाथ–द्वारका स्पेशल ट्रेन रवाना

छिंदवाड़ा —
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी #मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना के अंतर्गत सोमनाथ–द्वारका स्पेशल तीर्थ यात्री ट्रेन आज छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से 250 तीर्थ यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
इस योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। ट्रेन के रवाना होने के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी तीर्थ यात्रियों के लिए यात्रा के दौरान आवास, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शासन द्वारा सुनिश्चित की गई हैं।
यात्रियों के चेहरे पर उत्साह एवं श्रद्धा का भाव देखने को मिला। शासन की इस योजना से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को जीवन में एक बार तीर्थ दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त हो रहा है।

0
57 views