logo

मोटेश्वर महादेव मंदिर की ध्वजा नगर से मंदिर की ओर 14 फरवरी को करेगी प्रस्थान।

काशीपुर:-श्री भीमशंकर (मोटेश्वर) महादेव की ध्वजा 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे गीताभवन -क़िलाबाज़ार होते हुए नगर से मन्दिर की ओर प्रस्थान करेगी।
14 फरवरी की रात्रि मन्दिर के पट खुलेंगे व कांवार्थी भोलो के द्वारा जलाभिषेक आरम्भ हो जाएगा जो 15 फरवरी सायं 7.30 बजे तक रहने का अनुमान है,
15 फरवरी सायं 8 बजे से महाशिवरात्रि महोत्सव पर परम्परागत पांच प्रहर निशीथकाल आदि पूजन आरम्भ होना है।अतः शिवभक्तों से अनुरोध है कि वे सायं 7.30 बजे से पूर्व तक जलाभिषेक सम्पन्न कर मन्दिर परम्परा को सहयोग दें,
16 फरवरी बमभोला पर्व पर सायं 5 बजे मन्दिर से ध्वजा नगर भ्रमण के लिए मन्दिर से नगर को प्रस्थान करेगी।

नमः पार्वतीपतये! हर हर महादेव!
पंडित विमलशंकर नागर
मुख्य पुरोहित
मन्दिर भीमशंकर(मोटेश्वर) महादेव

0
942 views