logo

वंदे भारत की चपेट में 16 वर्षी की इलाज के दौरान हुई मौत परिवार वालों ने किया हंगामा

वंदे भारत की चपेट में आए किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
मेडिकल कॉलेज में हंगामा, पानी की टंकी पर चढ़े परिजन
शाहजहाँपुर। निगोही क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर अंकित सिंह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
परिजनों का कहना है कि दुर्घटना के बाद अंकित करीब चार घंटे तक जीवित रहा, लेकिन उसे समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका। आरोप है कि समय रहते उपचार मिलता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। इसी लापरवाही के कारण अंकित की मौत हुई है।
मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करते हुए डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि जब उन्होंने न्याय की मांग की तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ मारपीट की।
घटना से नाराज परिजन अस्पताल परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
मामले की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

0
0 views