logo

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया शाहजहांपुर फीता काटकर अर्चना वर्मा ने किया

शाहजहाँपुर। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, शाहजहाँपुर सेंटर में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (एनुअल स्पोर्ट्स मीट) का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करना रहा।
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं। युवा प्रतिभाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़कर देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों जैसे दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट सहित अन्य इनडोर व आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गईं। अंत में अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया।

3
135 views