logo

समाजसेवी रेणु गुप्ता सेल्यूट तिरंगा राजस्थान महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

सेल्यूट तिरंगा के मुख्य संरक्षक दिल्ली सांसद मनोज तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजेश झा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल की सहमति से सेल्यूट तिरंगा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मदनमोहन पालीवाल ने सैल्यूट तिरंगा राजस्थान संगठन के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष रेनू गुप्ता को मनोनीत किया गया
महिला सशक्तिकरण को केवल एक विचार तक सीमित न रखकर उसे समाज की जमीनी सच्चाई से जोड़ते हुए प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने में प्रदेश अध्यक्ष एवं सम्पूर्ण प्रकोष्ठ टीम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस महत्वपूर्ण दायित्व को रेनू गुप्ता जी पूरी निष्ठा, समर्पण, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ निभा रही हैं।
आपके कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ द्वारा निरंतर सराहनीय, सशक्त और प्रभावशाली कार्य किए जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आपके प्रमुख प्रयासों में—
महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना
महिला सशक्तिकरण हेतु विविध कार्यक्रमों, संगोष्ठियों एवं कार्यशालाओं का आयोजन
महिलाओं के लिए शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना
महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, उत्पीड़न एवं सामाजिक समस्याओं में सहयोग व मार्गदर्शन
महिलाओं के स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहन देना
महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं मानसिक सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना शामिल हैं।
रेनू गुप्ता जी का सामाजिक योगदान बहुआयामी एवं प्रेरणादायक है। आप मारवाड़ी युवा मंच, जयपुर की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं, जहाँ आपने युवाओं को सामाजिक सेवा, राष्ट्रनिर्माण एवं सकारात्मक कार्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

19
1184 views