logo

बेतिया एसपी डॉ.शौर्य कुमार सुमन ने हत्याकांड में घटना स्थल का अवलोकन किया

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र के महनागनी नहर के पास एक शव प्राप्त हुआ। उपर्युक्त हत्या की घटना व शव को लेकर पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण बेतिया डॉ शौर्य कुमार सुमन ने घटनास्थल का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य कुमार सुमन ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी घटनास्थल पर लिया और मामला की गंभीरता को देखते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि मामला की निष्पक्ष, गहन एवं त्वरित जांच सुनिश्चित किया जाये, जिससे सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल के आसपास की स्थिति, साक्ष्यों की उपलब्धता एवं तकनीकि जांच की प्रगति की समीक्षा किया। उन्होंने एफएसएल टीम को वैज्ञानिक ढंग से साक्ष्य संकलन करने तथा प्रत्येक पहलू पर सूक्ष्मता से जांच करने का निर्देश दिया। एसपी ने मझौलिया थाना की पुलिस को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करने को निदेशित किया। एसपी के अवलोकन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना, एफएसएल टीम के सदस्य, अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक महोदीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 01 निवासी जाकिर अंसारी का 20 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामला का शीघ्र उद्भेदन किया जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

0
645 views