
खंडहर से देवस्थान बना गढ़वा घाट | श्मशान काली मंदिर में भव्य हवन | महागामा गोड्डा
गोड्डा (झारखंड), महागामा प्रखंड।
महागामा क्षेत्र के गढ़वा घाट स्थित श्मशान काली मंदिर का निर्माण कार्य इन दिनों तीव्र गति से जारी है। जो स्थान कभी जंगल, झाड़ी और खंडहर के रूप में जाना जाता था, वह आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग और समर्पण से यह स्थल अब देवस्थान का रूप ले चुका है।
मंदिर निर्माण कार्य अपने मुख्य चरण में पहुंच चुका है। परिसर में आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है। यहां सीसीटीवी कैमरा, पेयजल सुविधा, साउंड सिस्टम, बाजा-हॉर्न, वेपर लाइट सहित अन्य आवश्यक संसाधन स्थापित किए जा चुके हैं। मंदिर परिसर की भव्यता देखते ही बनती है और श्रद्धालुओं का कहना है कि यह स्थल अब स्वर्ग धाम जैसा प्रतीत होने लगा है।
सबसे विशेष बात यह है कि यहां प्रत्येक माह अमावस्या एवं पूर्णिमा के अवसर पर विशेष हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां आयोजित हवन से आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ शारीरिक कष्टों में भी लाभ मिलता है।
प्रसिद्ध तंत्र-मंत्र साधक गोस्वामी अवधेश बाबा द्वारा हवन मंत्रों के माध्यम से श्रद्धालुओं के शारीरिक कष्ट एवं अन्य समस्याओं के निवारण का प्रयास किया जाता है। बताया जाता है कि अवधेश बाबा कामाख्या एवं तारापीठ जैसे प्रसिद्ध सिद्धपीठों से साधना कर चुके हैं और क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान है।
मंदिर निर्माण कार्य में मंदिर संचालक पवन भगत, अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, नंदू बाबा सहित अन्य कार्यकर्ता तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भी इस पुनीत कार्य में सहयोग दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यह स्थल आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।
रिपोर्टर – संजीत गोस्वामी
अंग संदेश।
व, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज।
जय हिंद, जय भारत 🇮🇳