logo

मनोहरथाना में 13 को कृषि व स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देंगे

झालावाड़| मनोहरथाना क्षेत्र में किसानों, ग्रामीण उद्यमियों एवं आमजन को बैंक की कृषि एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए 13 फरवरी को सुबह 10 बजे अग्रवाल धर्मशाला, मनोहरथाना में एग्री आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक महेश सिसोदिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न बैंक योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाना और आत्मनिर्भर बनाना है। इस दौरान सरल व सुलभ ऋण सुविधा पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन ऋण, महिला स्वयं सहायता समूह, सोलर ऊर्जा परियोजनाएं, वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज एवं कृषि प्रसंस्करण इकाइयों से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
Aima media jhalawar

0
0 views